फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voter list being made available to political parties

राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही मतदाता सूची

Sat, 05 Nov 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Voter list being made available to political parties
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक करते उप जिला निर्वाचन अधिक - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई जा रही है। अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद अब राजनीतिक दलों से संपर्क कर उसको सूची दी जा रही है ताकि वे दावा व आपत्तियां दाखिल कर सकें। इसके बाद उनको अंतिम प्रकाशन के बाद वाली मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

यह मतदाता सूची आठ राष्ट्रीय पार्टी व दो राज्य स्तरीय पार्टी को दी जा रही है। पहले चुनाव आयोग की लिस्ट में सात राष्ट्रीय पार्टियां थी, इसमें एक और राजनीतिक दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। इस क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जतना पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, भारतीय कम्युनस्टि पार्टी मार्क्सवादी, लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी हैं, इसमें जिस नए दल को राष्ट्रीय मान्यता मिली है उसमें नेशनल पीपुल्स पार्टी है। वहीं दो राज्य स्तरीय पार्टियां है जिसमें समाजवादी पार्टी व लोकदल है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक नवंबर को अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, इसमें सात अक्तूबर तक सभी निकायों व बीएलओ में उपलब्ध सूची को देखने के बाद उस पर दावा-आपत्ति की जा सकती है। इसके बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की बैठक
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। मतदाता सूची में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक में मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली का प्रकाशन नौ नवंबर को होगा। उस पर आपत्ति आठ दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती है। विशेष अभियान की तिथियां 12, 20 व 26 नवंबर तथा चार दिसंबर हैं। आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा। आयोग की अनुमति के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed