फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voices raised for the sake of authority

अधिकार की खातिर उठाई आवाज

Thu, 18 Feb 2016 01:00 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 18 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Voices raised for the sake of authority
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने किसान मजदूरों समस्याओं से संबंधित नौ
विज्ञापन


सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। भाकियू कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि मीरगंज थाने के सेमरी गांव में मनबढ़ किस्म के लोग गरीब महिला का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर दोषी व्यक्तियों को दंडित किया जाए। तहसील मड़ियाहूं के बरसठी के पपरावन गांव में स्थित चौरामाता मंदिर की भूमि और तालाब को मत्स्य पालन के लिए कराया गया पट्टा निरस्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन


जाए। किसानों को सस्ते दामों पर मक्का उर्द, मूंग एव ंसब्जी का बीज उपलब्ध कराया जाए। क्रेडिट कार्ड पर किसानों को ब्याज रहित ऋण दिया जाए। न्याय पंचायत स्तर पर राजकीय कृषि बीज भंडार खोले जाए। किसानों का

दस वर्षो से बकाया बिजली बिल माफ किया जाए। बोर्ड परी क्षा को देखते हुए बच्चों को पढ़ने के लिए सुबह शाम नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार दूर किया जाए।

साथ ही उन्होंने मांग किया कि पात्र व्यक्तियों को ही निष्पक्ष रूप से वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन दिया जाए। इस मौके पर राजबली, शिव प्रताप सिंह, एजाज अहमद, विजय यादव, रामतीरथ बब्बन, शोभनाथ, बाबूराम,  जगदीश,


शैलेष, पारसनाथ, लालचंद्र, जयश्री, मेवालाल, अमरनाथ, मोलई राम, आरपी सिंह, शिवा कांत, विनय, पुद्दन राम, प्रमोद, विनोद, संगीता, किरन तिवारी, मीना, सुषमा, शीला, रामा, कमला, समला, सविता, लीलावती, सीता, सरोजा, जड़ावती, उर्मिला, प्रमिला, प्रेमा, धनदेई आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed