फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voice of meeting five-point demands raised

पांच सूत्री मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद

Tue, 19 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Voice of meeting five-point demands raised
हाईडिल परिसर में अपनी मांगो को लकर धरना प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। संविदा कर्मियों का छह माह का बकाया मानदेय देने की मांग को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत संगठन ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। पांच सूत्री मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना है कि संविदा कर्मियों का छह माह से मानदेय बकाया है, जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं परिवार का भरण पोषण भी नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावां सर्दी व गर्मी के मौसम में मिलने वाले वर्दी को तत्काल देने, उपकेंद्रों पर हेल्पर व वेल्दार उपलब्ध कराने, परिचय पत्र देने, कंप्यूटर आपरेटरों का बकाया वेतन देने व उपकेंद्रों पर कार्यरत निविदा कर्मचारियों का मानदेय प्रत्येक माह के 10 तारीख तक देने आदि की मांग है। अरसे से लंबित मांगों को पूरा करने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगाया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरने में प्रदेश अध्यक्ष बीसी उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री गिरिश कुमार पांडेय, महाबीर सिंह, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed