फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vishal gets first place in general knowledge competition

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विशाल को पहला स्थान

Sun, 31 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Vishal gets first place in general knowledge competition
जौनपुर। राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विशाल मिश्रा प्रथम स्थान, आरजू बानो दूसरे और अंशिका मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता द्वितीय का पुरस्कार वितरित किया गया। इसमें 11हजार अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पुरस्कृत करेंगे। 14 छात्रों ने समान अंक प्राप्त करके पहला स्थान पर हैं। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने चयनित प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 14 छात्रों को विशेष बधाई लकी ड्रा के माध्यम से प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिया गया। बदलापुर के छात्र विशाल मिश्रा को लैपटॉप, शहर निवासी आरजू बानो को टैबलेट व तीसरे स्थान पर रही सुइथाकला अमारी की अंशिका मिश्रा को मोबाइल फोन प्रमाण पत्र व सांत्वना पुरस्कार दिया। अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष आरिफ खान को अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। सेवा दल के अनिल कुमार यादव, सतीश, शिखर द्विवेदी ने प्रियंका गांधी ने वीडियो कॉलिंग आभार व्यक्त किया।इस मौके पर सौरभ शुक्ला, इंद्रमणि दुबे, धर्मेंद्र निषाद, विशाल सिंह हुकुम, आजम जैदी, उस्मान अली,सत्यवीर सिंह, अशोक साहू, मदन मिश्रा, विनय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed