फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Virtual classes started in secondary schools

माध्यमिक विद्यालयों में शुरू हुईं वर्चुअल कक्षाएं, ई-ज्ञान गंगा वर्चुअल स्कूल कक्षा 10 और 12 के लिए चला रहा कक्षाएं

Sun, 23 Aug 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Virtual classes started in secondary schools
जौनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर माध्यमिक के कक्षा 10 और 12 के पाठ्यक्रमों का वर्चुअल क्लास शुरू हो गया है। ई-ज्ञान गंगा वर्चुअल स्कूल के माध्यम से दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर पाठ्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। जिले के कुल 622 विद्यालयों के 229326 छात्रों के पठन-पाठन का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते सत्र का संचालन नियमित रूप से करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन पठन-पाठन और समस्त शैक्षणिक गतिविधियां निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 18 अगस्त से शुरू कर दिया है। डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी ने कहा कि पठन-पाठन कक्षावार और विषयवार वीडियो के माध्यम से किया जा रहा है। शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12 के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन निर्धारित किया है। अपराह्न एक बजे से दो बजे तक, अपराह्न 2.30 बजे से तीन बजे तक, अपराह्न 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक का समय तय किया गया है।
विज्ञापन

स्वयं प्रभा चैनल 22 पर कक्षा 9 और 11 के लिए सोमवार और शुक्रवार को पुर्वाह्न 11 से एक बजे तक और अपराह्न 4.30 से शाम 6.30 बजे तक पठन-पठन किया जा रहा है। छात्रों की सुविधा को देखते हुए विद्यालय के संबंधित विषय के शिक्षकों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जा रहा है। पूरे विषय को तीन भागों में बांटा गया है। पहले जिसे चैनल स्वयं प्रभा की ओर से लेक्चर और वीडियो के जरिए पढ़ाया जाएगा, दूसरा भाग जिसे छात्र खुद पढे़ंगेें और तीसरा भाग प्रोजेक्ट वर्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed