{"_id":"5e58104f8ebc3ef3f71b1ded","slug":"violent-movement-attempts-to-tarnish-india-s-reputation-jaunpur-news-vns5131875177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसक आंदोलन से भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसक आंदोलन से भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश
विज्ञापन
35- कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में मंच पर मौजूद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद के संयोजन में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। इसमें दिल्ली हिंसा को तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम बताते हुए निंदा की गई। हिंसा के दौरान मारे गए परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की।
विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति से ग्रसित लोग दिल्ली के साथ देश के कई भागों में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ कर अस्थिरता फैलाने की कोशिश निंदनीय है। श्रीराम जन्म भूमि के मंदिर निर्माण के लिए न्यायालय के निर्णय के बाद विश्व हिंदू परिषद ने संपूर्ण देश में एक विराट कार्यक्रम की घोषणा की है।
25 मार्च वर्ष प्रतिपदा से लेकर 8 अप्रैल हनुमान जयंती तक देश भर में दो लाख से अधिक गांवों में जाकर विशाल रथ यात्राओं के माध्यम से श्रीराम जन्मोत्सव के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके पूर्व विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश चंद दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को तोड़ने व कमजोर करने के लिए हो रहे षडयंत्रों के खिलाफ लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विहिप के प्रांत संघटन मंत्री मुकेश, सहमंत्री कृष्णगोपाल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ.आशीष मिश्र, जिला मंत्री जन्मेजय तिवारी, जिला संयोजक विजय सिंह, सहमंत्री शंभू शर्मा, पंकज तिवारी, दिनेश सिंह, कमलापति तिवारी, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह सुक्खू, सुनील शर्मा, सुधीर सिंह, उमेश शर्मा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, डॉ.विनोद सिंह, अरुण सिंह, संतोष त्रिपाठी, ब्रहमेश शुक्ल, राजेश श्रीवस्तव आदि उपस्थित रहे।