फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers protested with a bucket for water

पानी के लिए बेहाल ग्रामीणों ने बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested with a bucket for water
जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव में चार माह से क्षतिग्रस्त हुई जल निगम की पाइप के चलते पानी की समस्या ? - फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। सिरकोनी विकासखंड के हौज गांव में पिछले चार महीने से ठप पेयजल आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को डिब्बा और बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि
विज्ञापन

अगर टूटी हुई पाइप को ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई तो 17 सितंबर को गांव में लगने वाले शहीद मेले में ग्रामीण डीएम का घेराव करेंगे।
हौज गांव में जल निगम की टंकी से पानी की सप्लाई घर घर की जाती है। यहां भूगर्भ जल खारा होने के चलते हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। जल निगम की ओर से की जाने वाली सप्लाई से ही लोग पानी पीते हैं। करीब चार महीने पहले हौज गांव के पास फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से मिट्टी की खुदाई के समय जमीन के अंदर फैलाई गई पेयजल की पाइप टूट गई। पाइप की मरम्मत अभीतक नहीं कराई गई जिससे सप्लाई चार माह से बाधित है। पीने के लिए गांव के लोग बाल्टी और डिब्बे में पानी भरकर उसे साइकिल या ठेला से दूसरे गांव से लाते हैं। महीनों से परेशान गांव वालों ने शनिवार को बाल्टी और डिब्बा लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव निवासी प्रदीप गिरी, संदीप गिरी, प्रमोद गिरी, अजय कुमार, प्रशांत कुमार, गणेश गिरी, भागवत गिरी, दीनानाथ गिरी, दयाशंकर सहित तमाम लोगों ने चेतावनी दिया है कि अगर शीघ्र पाइप ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई तो 17 सितंबर को गांव के शहीद स्तंभ पर लगने वाले शहीद मेले में डीएम का घेराव करेंगे। जल निगम के जेई राजू रंजन गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जबकि पंप आपरेटर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जब से हौज गांव की पानी सप्लाई प्रभावित है।तब से कई बार जेई समेत उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है।

जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव में चार माह से क्षतिग्रस्त हुई जल निगम की पाइप के चलते पानी लेने के लि?

जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव में चार माह से क्षतिग्रस्त हुई जल निगम की पाइप के चलते पानी लेने के लि?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed