फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers demonstrated at Sureri police station

ग्रामीणों ने सुरेरी थाने पर किया प्रदर्शन

Wed, 02 Feb 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated at Sureri police station
विकासखंड रामपुर के ग्राम सभा परमालपुर के अनुसूचित जाति के लोगों ने बुधवार की दोपहर सुरेरी थाने पर घंटों प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व उनके भाई कुछ लोगों के साथ बस्ती में पहुंचकर बस्ती को खाली करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

परमालपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के मनोज गांव के सैकड़ों पुरुष व महिलाओं के साथ बुधवार की दोपहर सुरेरी थाने पर पहुंचकर ग्राम प्रधान व उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ मड़हे को जबरदस्ती तोड़ने व घर से बाहर करने धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दिया हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान व उसके भाई अपने समर्थकों के साथ बस्ती में पहुंचकर बस्ती को जबरन खाली करने का दबाव बना रहे हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि उक्त जमीन पर सरकारी गार्डन का निर्माण कराया जाएगा। वही अनुसूचित जाति के लोगों का कहना है कि वह सभी लोग उक्त जमीन पर 20 वर्षों से रह रहे हैं। ग्राम प्रधान के विरोध में सुरेरी थाने के गेट के पर प्रदर्शन किया। घंटो चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद शांत हुए। पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने की भी बात कह रही है। खंड विकास अधिकारी रामपुर राजीव सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ग्राम प्रधान इस तरह का कार्य कर रहे हैं तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed