फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers commotion on Electrical Substation

ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा

Fri, 17 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers commotion on Electrical Substation
बरसठी। विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ पाली ग्राम पंचायत के दो बिजली के पोल के बीच का तार टूट कर गिर गया था, जिसे चोर उठा ले गए। इससे पाली ग्राम पंचायत के कई घरों की बत्ती गुल है। इससे नाराज गांव के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा दिया। उनका कहना था कि बिजली नहीं मिलने से पेयजल संकट खडा हो गया है। उमस भरी गर्मी में सोना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

पाली गांव में गुरुवार की सुबह दो पोल के बीच का 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरसठी उपकेंद्र पर दी। उपकेंद्र के दो लाइनमैन पहुंचे और तार का कनेक्शन काट दिया। इससे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। उसकी मरम्मत नहीं की गई थी। तार में बिजली नहीं होने का फायदा उठाकर रात में चोर तार काट ले गए। शुक्रवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर पाली ग्राम पंचायत के 25-30 लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए और हंगामा करनेलगे। काफी देर तक नारेबाजी करते रहे और बाद में पुलिस शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उसी समय लाइन जोड़ दी गई होती, तार चोरी नहीं होता। हंगामा करने वालों में विकास यादव ,रामजीत, प्रेमशंकर ,राजन यादव, शिवशंकर, राम सजीवन, पप्पू, दिलीप, अमरीश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed