{"_id":"61175bb58ebc3edfc57c76e0","slug":"villagers-beating-fiercely-lover-who-came-to-meet-girlfriend-and-cut-hair-video-gone-viral-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर पिटाई के बाद काटे बाल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर पिटाई के बाद काटे बाल, वीडियो वायरल
Sat, 14 Aug 2021 11:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:29 AM IST
सार
एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जिसे गांव के लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलने आना भारी पड़ गया। शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं प्रेमी के बाल काटने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण एक युवक के बाल कैंची से काटते नजर आ रहे हैं। जबकि युवक रोता नजर रहा है। पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए शुक्रवार की देर रात उसके गांव गया था।
विज्ञापन
जहां ग्रामीणों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं एकजुट हुए गांव के लोगों ने प्रेमी के बाल को कैंची से काट दिए, फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन