फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   villagers alleged for poor quality for drain

नाली निर्माण मानक की अनदेखी पर बिफरे ग्रामीण

Mon, 18 May 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
villagers alleged for poor quality for drain
थानागद्दी बाजार में मानक के विपरित बन रही नाली के विरोध में प्रदर्शन करते बाजारवासी। - फोटो : JAUNPUR
थानागद्दी। निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता को लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान के खिलाफ नारे लगाए और मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

थानागद्दी बाजार में ग्राम प्रधान ने जलनिकासी के लिए एक माह पूर्व 150 मीटर लंबी नाली का निर्माण शुरू कराया था। काम की गुणवत्ता पर सवाल उने पर लोगों ने काम रोकवा दिया था। ब्लाक के अधिकारियों के कहने पर दोबारा काम शुरू हुआ। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नाली बने एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और ढक्कन टूटने लगा है। अच्छेलाल, रवि, मनीष, लालमन, मुन्ना ने बताया कि नाली निर्माण में मानक का ख्याल बिल्कुल नहीं रखा गया है। एक सप्ताह पहले हुई वर्षा में पूरी नाली जाम हो गई थी। इस बाबत बीडीओ रामदरश चौधरी का कहना है कि ग्रामीणों के आरोपों की जांच की जाएगी। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रवि सिंह, बजरंगी सिंह, मनीष सिंह, अच्छेलाल सोनकर, लालमन यादव, अतुल सिंह, अमित सिंह, अभिलेख चौबे, मुमताज, मेहरूनिशा, मुन्ना, जमुना चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed