फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vigilance and electricity department team taken hostage

Jaunpur News: विजिलेंस व बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाया

Mon, 20 Jan 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vigilance and electricity department team taken hostage

विज्ञापन

बक्शा। गढ़ासेनी गांव में शनिवार को बकाया वसूली करने पहुंची विजिलेंस व बिजली निगम की टीम को करीब दो घंटे तक ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखा था। उपखंड अधिकारी बिजली विभाग अमित कुमार राय की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान व उनके भाई तथा 35 से अधिक महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने एवं टीम को बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज किया है।

एसडीओ अमित कुमार राय ने तहरीर में बताया कि शनिवार को अवर अभियंता इंद्रजीत पाल, संविदा लाइनमैन प्रदीप यादव, अंकित सिंह, विजय सिंह, प्रवेश, विशाल, अजहर के अलावा विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर संतोष यादव, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, जेई राजेश कुमार के साथ गढ़ासेनी गांव पहुंचे। वहां विद्युत बकायेदारों से सरकार की ओर से चलाए जा रहे एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिल जमा करने के लिए कहा गया। बकाया जमा नहीं करने पर बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे थे। टीम ग्राम प्रधान बृजेश निषाद के घर पहुंची और बकाया 36 हजार जमा करने को कहा। प्रधान ने बिल जमा करने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि गांव में आरडीएसएस योजना के तहत बंद केबिल लगाए जाने के बाद भी ओवरहेड नंगा तार भी खींचा गया था। तार उतारने के दौरान ग्राम प्रधान विरोध पर उतारू हो गए। तार काटकर वाहन पर रखकर चलने के दौरान बृजेश व उनका भाई दिवाकर निषाद गाली देने लगे। गांव की 30-40 महिलाओं को एकत्रित कर वाहन के सामने नारेबाजी की। आरोप है कि उक्त लोगों ने दो घंटे विभागीय कर्मियों को बंधक बनाकर उन्हें रोके रखा था। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में एसडीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बृजेश निषाद ने बताया कि बिजली निगम के लोग गांव की मुख्य केबल काट रहे थे। गांव के लोगों का कहना था कि बस्ती की पूरी लाइन मत काटिए। जिसका बिल नहीं जमा है केवल उसी का कनेक्शन काटिए। इसके बावजूद बिजली निगम के लोगों ने लाइन काट दी। इसे लेकर विवाद हो गया। मैं भी वहीं खड़ा था, मुझे भी शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस व बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाया



प्रधान और भाई समेत 35 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज



गढ़ासेनी गांव का मामला, बकाया देने किया मना, तार उतारने के दौरान विरोध पर उतारू हो गए प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed