फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of assault by former MP's grandson goes viral, case registered

Jaunpur News: पूर्व सांसद के पौत्र की मारपीट का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Dec 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Video of assault by former MP's grandson goes viral, case registered
जौनपुर। लाइन बाजार थानाक्षेत्र के डाक बंगला तिराहे पर दबंगों की तरफ से एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। पीटने वाले की पहचान पूर्व सांसद कमला सिंह के पौत्र गौरव सिंह सनी के रूप में की जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो शनिवार की दोपहर का बताया जा रहा है। पीड़ित दिलीप सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी आजमगढ़, बरदह थाना व वर्तमान पता कन्हईपुर लाइन बाजार ने तहरीर दी। उसने कहा कि वह गाड़ी चलाने व मजदूरी का पैसा मांग रहा था तभी गौरव सिंह व उनके साथी डाक बंगला तिराहे पर मारने-पीटने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने के बाद लाइन बाजार पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने मामले में लाइन बाजार के हुसेनाबाद निवासी गौरव सिंह उर्फ सन्नी, अतुल सिंह, चेनत सिंह व चार अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि घटना को संज्ञान में लेने के बाद तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित के अनुसार पूर्व सांसद के पौत्र ने पिटाई की है। वायरल वीडियो में स्थान लाइन बाजार के डाक बंगला तिराहे का दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed