{"_id":"6196977b260db36f6a486469","slug":"vice-chancellor-honored-three-scientific-teachers-of-purvanchal-university-jaunpur-news-vns623339029","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिक शिक्षकों को कुलपति ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिक शिक्षकों को कुलपति ने किया सम्मानित
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों ने विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इन तीनों शिक्षकों को गुरुवार को कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां के शिक्षक ऊर्जावान है। बस इन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। इन वैज्ञानिकों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से पूर्वांचल विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि यह जो पुष्पगुच्छ आपको मिला है यह भी संदेश देता है कि इसकी खुशबू अन्य शिक्षकों तक भी पहुंचे। बता दें कि स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए और एलसेवियर विवि द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों जिसमें विज्ञान संकाय की पूर्व संकायाध्यक्ष व बायोटेक्नोलॉजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष और शिक्षक श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रो. वंदना राय, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार और केमिस्ट्री विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश यादव ने सूची में जगह बनाई है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि हमारे शिक्षक ऊर्जावान है। जिसका परिणाम है कि हमारे शिक्षकों को विश्वस्तरीय सम्मान मिला। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने कहा कि वैज्ञानिकों के सम्मान से हम सबका और विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है।
अधीक्षक डा. पीके कौशिक ने वैज्ञानिकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। संचालन प्रो. मानस पांडेय ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आलोक वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. राम नारायण, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. विजय प्रताप सिंह ,डॉ. संदीप सिंह, डॉ.मनीष गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. नूपुर तिवारी आदि उपस्थित रहीं।