फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vaccination will be rehearsed with 300 health workers

300 स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ होगा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

Tue, 05 Jan 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will be rehearsed with 300 health workers
जौनपुर। कोविड वैक्सीनेशन का (ड्राई रन) पूर्वाभ्यास मंगलवार को जिले के छह केंद्रों पर किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर 50-50 लोगों को टीका लगाने का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी, बस टीका नहीं लगेगा। इसके लिए सभी तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गईं। सीएमओ ने केंद्रों का निरीक्षण नोडल अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास के लिए शहर में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय लीलावती अस्पताल को चिह्नित किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में रेहटी, बदलापुर और मड़ियाहूं सीएचसी पर वैक्सीनेशन का अभ्यास होगा। प्रत्येक केंद्र पर छह-छह सदस्यों की चार-चार टीम बनाई गई। इसके अलावा एक-एक नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण होना है। सूची में शामिल 50-50 स्वास्थ्य कर्मचारी हर केंद्र के लिए नामित किए गए हैं, जो पूर्वाभ्यास में शामिल होंगे। प्रत्येक केंद्र पर तीन-तीन कमरे बनाए गए हैं। इन्हीं में क्रमवार प्रत्येक कर्मी को टीकाकरण के लिए गुजरना होगा। पूर्वाभ्यास में यह जानने की कोशिश की जाएगी कि स्वास्थ्य कर्मचारी टीका लगाने और लगवाने के लिए पूरी तरह दक्ष हो गए हैं या नहीं। टीकाकरण के दौरान होने वाली समस्याओं, असुविधाओं को पहले ही पहचान कर उनसे निपटने की तैयारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

क्या है ड्राई रन अभियान
जौनपुर। ड्राई रन का मतलब बिना वैक्सीन के ही वह सारी तैयारी करना और वैसे ही डमी लाभार्थियों के साथ पेश आना जैसा कि टीकाकरण के दिन करना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि ड्राई रन के दौरान स्वास्थ्य इकाइयों पर आने वाले मरीजों को एएनएम बताएंगी कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। पहला टीका लगने के बाद फिर 28 दिन बाद आना है। कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करनाज होगा। टीकाकरण के आधे घंटे बाद कोई दिक्कत होती है तो सीएचसी केंद्र अधीक्षक व एएनएम को सूचित करेंगे। अधीक्षक एंबुलेंस भेजकर मरीज को बुलाएंगे। बताया कि पहले चरण में अधीक्षक के मोबाइल पर 25 लोगों की सूचना डाली जाएगी। दूसरे चरण में सीएचसी पहुंचने पर सुरक्षा गार्ड लिस्ट में नाम देखकर अंदर जाने देगा। तीसरे चरण में सीएचसी के अंदर उसके आधार नंबर का जांच होगा। चौथे चरण में थर्मल स्कैनिंग, मास्क व सेनेटाइजर से हाथ धुलवाए जाएंगे। पांचवें चरण में एएनएम आधा घंटा उन्हें बैठाकर टीकाकरण के बारे में पूरी जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed