फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Urea did not reach 84 committees of the district

जिले के 84 समितियों पर नहीं पहुंची यूरिया

Thu, 26 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Urea did not reach 84 committees of the district
जिले में चार दिन पहले 1300 एमटी यूरिया की रैक भले ही आ गई है, लेकिन अब भी 84 साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं पहुंच पाई है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे प्राइवेट उर्वरक की दुकानों से महंगे दाम पर यूरिया खरीद कर धान की फसल में छिड़काव करने को विवश हैं।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं। इन किसानों ने एक लाख 47 हजार 84 हेक्टेयर खेत में धान की रोपाई की है। इस समय धान की फसल में यूरिया का छिड़काव होना जरूरी है। किसान यूरिया के लिए समितियों पर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कारण, जिले में कुुुल 208 साधन सहकारी समितियां हैं। जिसमें से 175 साधन सहकारी समितियां सक्रिय हैं। इनमें से 108 साधन समितियों पर यूरिया नहीं थी। चार दिन पहले जिले में 1300 एमटी यूरिया आई जरूर, लेकिन अभी तक महज 24 साधन सहकारी समितियों पर ही यूरिया पहुंच पाई है। अभी भी 84 साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं पहुंच पाई है। इससे इन समितियों से जुड़े किसानों को यूरिया के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे धान की फसल में यूरिया का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में एआर कोआपरेटिव अमित कुमार पांडेय का कहना है कि समितियों पर यूरिया भेजने का कार्य किया जा रहा है। दो-तीन दिन के अंदर सभी समितियों पर यूरिया पहुंच जाएगी। जिन समितियों पर यूरिया नहीं पहुंच पाएगी, वहां के लिए यूरिया की दो रैक की मांग और की गई है। जो जल्द ही जिले में आ जाएगी। जिले में यूरिया की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed