फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Upstream bridge will be built at a cost of four crores

चार करोड़ की लागत से बनेगा ऊपर गामी पुल

Thu, 10 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Upstream bridge will be built at a cost of four crores
बदलापुर। जफराबाद - सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर यार्ड के रेलवे क्रासिंग गेट संख्या तेइस सी पर दो लेन का रेल ऊपरगामी पुल का निर्माण 4549.32 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। ऊपरगामी पुल निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने आगणन तैयार कर मुख्य अभियंता सेतु को उपलब्ध करा दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही रेलवे क्रासिंग गेट संख्या तेइस सी पर ऊपरगामी पुल निर्माण की शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक आगणन के मुताबिक पुल निर्माण पर 4549.32 लाख रुपये खर्च होंगे। ऊपरगामी पुल एवं पहुंचा मार्ग पर 3660.85 लाख रुपये, मुख्य सेतु रेलवे भाग की लागत 600 लाख रुपये तथा यूटीलीटी शिफ्टिंग की लागत 100 लाख रुपये निर्धारित है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के महाप्रबंधक (आगणन) संजय कुमार तिवारी ने पुल निर्माण की कार्यवाही के लिए तैयार प्रारम्भिक आगणन की रिपोर्ट राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक के अनुमोदन के बाद इसे रेलवे वर्क्स प्रोग्राम में सम्मलित करने एवं रेलवे से सहभागिता की सहमति शासन को प्रेषित कराने की सिफारिश की है। प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को इस बाबत सात दिसंबर को कार्यवाही हेतु पत्र भेजा है। जिसमें जफराबाद - लखनऊ रेल मार्ग पर प्रति दिन 100 से अधिक ट्रेन का आवागमन होने के कारण रेलवे क्रासिंग गेट संख्या तेइस सी अक्सर बंद रहता है। जिससे शाहगंज - प्रयागराज राजमार्ग पर जाम के कारण दोनों पटरियों पर प्रति दिन वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। जिससे लोग घंटों जाम के झाम में फंसे रहते हैं। कस्बे के जय कुमार सिंह , वृजेश सिंह टीपू , उन्नत सिंह , साहब लाल कन्नौजिया, राजदेव सिंह आदि लोगों ने ऊपरगामी पुल निर्माण कराए जाने के लिए विधायक को अवगत कराया था। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शाहगंज - प्रयागराज मार्ग के गेट संख्या तेइस सी पर ऊपरगामी पुल निर्माण के लिए प्रदेश राज्य सेतु निगम को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed