फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Upon Kanha's arrival, Nand's joy resonated...

Jaunpur News: कान्हा के आगमन पर गूंजा नंद के आनंद भयो...

Mon, 21 Sep 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Upon Kanha's arrival, Nand's joy resonated...
मियांचक बाजार में कजरी मुकाबले को सुनती महिलाएं। संवाद
मुंगराबादशाहपुर। कटरा मोहल्ले में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन रविवार को समुद्र मंथन प्रसंग और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। काशी धाम से आए कथा व्यास आचार्य वीरेंद्र दुबे महाराज ने प्रसंगों की व्याख्या करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और सद्मार्ग का संदेश दिया।
विज्ञापन

कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान भोलानाथ केसरवानी, निर्मला देवी, रामगोपाल केसरी, कोमल केसरी, सुशांत केसरी और प्रियंका केसरी ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर की। कथा व्यास ने समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि देवताओं और असुरों की ओर से क्षीरसागर के मंथन से विष और चौदह रत्नों के बाद अमृत की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन

उन्होंने इसे मानव जीवन में आत्ममंथन और सद्बुद्धि के जागरण का प्रतीक बताया। कथा स्थल पर पहुंचे श्रीश्री 1008 पीठाधीश्वर जगद्गुरु महामंडलेश्वर संतोष दास जी महाराज (सतुआ बाबा) ने व्यासपीठ का वंदन कर भगवान की आरती की। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा में उमड़ा जनसमूह सनातन संस्कृति, धर्मनिष्ठा और पूर्वजों के संस्कारों के प्रति लोगों की आस्था का प्रमाण है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा। वासुदेव के रूप में सजे पात्र ने टोकरी में बाल कृष्ण को लेकर मंच पर प्रवेश किया। नंदबाबा, यशोदा और बाल कृष्ण की सजीव झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कान्हा के आगमन पर यजमान परिवार की ओर से मुद्राएं, खिलौने और चॉकलेट लुटाए गए। महिलाएं मंजीरों और मृदंग की थाप पर ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ का गान करती हुई झूम उठीं। उन्होंने कहा कि संतों के सानिध्य और भागवत कथा के आयोजन से मन को शांति मिलती है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस दौरान थाना प्रभारी गजानंद चौबे, आलोक कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, शंकर लाल केसरी, महामंत्री रूद्र केसरी, गणेश, शिवांशी, श्याम कुमार, प्रदीप कुमार व मोहित केशरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed