फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP is being appreciated all over the world: Laxman Acharya

यूपी की पूरे विश्व में हो रही सराहना: लक्ष्मण आचार्य

Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
UP is being appreciated all over the world: Laxman Acharya
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्षों के दौरान बेहतर सुविधाएं विकसित करने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिया। इनके माध्यम से प्रदेश में लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आया है। परिणामस्वरूप प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की पूरे विश्व में सराहना हो रही है।
विज्ञापन

लक्ष्मण आचार्य मंगलवार मछलीशहर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने सरकार की ओर से जिले में कराए गए विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्रदेश में साढ़े चार वर्षों में कानून का राज कायम हुआ है और संगठित अपराध पर अंकुश लगा है। गिरोह बनाकर अपराध करने वाले या तो जेल में हैं अथवा प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल के दौरान मुख्यमंत्री खुद संक्रमित होने के बावजूद वर्चुअल मॉनिटरिंग करते रहे और स्वस्थ होने के बाद जिलों का दौरा करके चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में साढे़ चार वर्ष में अवस्थापना सुविधाओं में विकास हुआ है। इसके अलावा नगर विकास, शिक्षा, पंचायतीराज, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा आदि के क्षेत्र में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास- सबका प्रयास सुनिश्चित किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता रावत, विधानसभा प्रभारी डॉ. कमलेश झा, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, मेहीलाल गौतम अनुराग सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed