फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   up election 2022: A case of code of conduct has been filed against SP candidate Ragini for taking out road-show in Machhlishahr

up chunav 2022: मछलीशहर में रोड-शो निकालने पर सपा प्रत्याशी रागिनी पर आचार संहिता का केस दर्ज

Fri, 18 Feb 2022 06:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Feb 2022 06:22 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर ने अपने पिता और समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार की शाम सवा सौ कार्यकर्ताओं व कई गाड़ियों के साथ कस्बे में रोड शो किया। 
 

विज्ञापन
up election 2022: A case of code of conduct has been filed against SP candidate Ragini for taking out road-show in Machhlishahr
सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद मछलीशहर गईं सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर ने बृहस्पतिवार की शाम सात बजे नगर में रोड शो किया। इसमें उनके पिता व अजगरा विधायक  कैलाश सोनकर भी शामिल हुए।  बिना अनुमति के सवा सौ समर्थकों और गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो निकालने पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन और कोविड नियमों का पालन न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मछलीशहर से सपा के सिटिंग विधायक जगदीश सोनकर का टिकट काटकर डा. रागिनी सोनकर को दिया गया है। वह अजगरा विधायक कैलाश सोनकर की बेटी हैं। डा. रागिनी नामांकन करने के बाद शाम को सात बजे लाव लश्कर के साथ मछलीशहर पहुंची।
विज्ञापन


अपने पिता और समर्थकों के साथ शाम सात बजे से सवा सौ कार्यकर्ताओं व कई गाड़ियों के साथ कस्बे में रोड शो किया। चुंगी चौराहे से सब्जी मंडी होते हुए जंघई रोड तक रोड शो किया। पुलिस ने इसे आचार संहिता उल्लंघन मानते हुए कस्बा इंचार्ज सकलदीप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड गाइड लाइन तथा आचार संहिता का उल्लंघन किया

शहर कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर, उनके पिता कैलाश सोनकर ने सवा सौ कार्यकर्ताओं और गाड़ियों के साथ चुंगी चौराहे से सब्जी मंडी, सराय होते हुए जंघई रोड तक जुलूस निकालकर कस्बे का भ्रमण किया था। भीड़ को एकत्रित कर कोविड गाइड लाइन तथा आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed