फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Chunav SP-BJP Supporters raised slogans during counting of votes in Jaunpur

UP Election Result: जौनपुर में मतगणना के दौरान समर्थकों ने की नारेबाजी, रोकने पर पुलिस पर पथराव, मची अफरा-तफरी

Thu, 10 Mar 2022 10:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Mar 2022 10:19 PM IST
सार

इससे करीब आधे घंटे तक वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा। गणना स्थल पर जा रहे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी भी रास्ते में ही रुक गए।

विज्ञापन
UP Chunav SP-BJP Supporters raised slogans during counting of votes in Jaunpur
जौनपुर में मतगणना के दौरान पथराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समीप जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर मतगणना के दौरान भाजपा-सपा के उत्साहित कार्यकर्ता रुझान को देखते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने मना किया तो कुछ कार्यकर्ताओं ने उग्र हो कर पथराव शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने लाठियां भांज लोगों को खदेड़ा। 

विज्ञापन


मतगणना के दौरान दौरान मल्हनी से सपा प्रत्याशी लकी यादव और शाहगंज से भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के रमेश सिंह के जीत की जानकारी होते ही दोनों के समर्थक उत्साहित हो कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जवानों ने लाठी भांजते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इससे करीब आधे घंटे तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गणना स्थल पर जा रहे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी भी रास्ते में ही रुक गए। चर्चा है कि सुरक्षाबलों ने कुछ घरों में घुसकर महिलाओं की भी पिटाई कर दी। इसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में भितरघात, मतों के ध्रुवीकरण से सपा को मिली जीत

मुंगराबादशाहपुर सीट पर भाजपा भितरघात का शिकार हो गई। रोचक मुकाबले में समाजवादी पार्टी ने बाजी मार ली। इस सीट पर मतों का ध्रुवीकरण भी खूब हुआ। साल 2012 में टिकट कट जाने के बाद भी पार्टी में बने रहने वाले पंकज पटेल को सपा ने इस बार भी मौका दिया।

वहीं, इसी सीट से 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने वाले अजय शंकर दुबे अज्जू भइया को भाजपा ने अपना चेहरा बनाया। वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे। लेकिन, उन्हें शुरू से ही भितरघात का डर सता रहा था।

हालांकि बसपा छोड़कर भाजपा में आए सुभाष पांडेय का भी लाभ उठाना के सपना संजोए थे। लेकिन उनकी लड़ाई उतरी ही चुनौतीपूर्ण थी। इसकी जानकारी पार्टी के आलाकमान तक को हो गई थी। वहीं, भाजपा से टिकट नहीं पाने वाले दिनेश कुमार शुक्ला को बसपा ने मैदान लाकर मुकाबले को रोचक बना दिया था।

इस सीट पर 386143 मतदाताओं में 219345 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सपा का बेस वोट और पंकज पटेल को स्वजातीय वोट का भरपूर मदद मिला। नतीजा यह हुआ कि मतगणना के दौरान शुरू में आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी को आखिर में सपा प्रत्याशी के आगे पीछे होना पड़ गया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे को हराया है। पंकज पटेल को 92048 व अजय शंकर दुबे को 86818 मत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed