{"_id":"d7a32a2fef458b21d9c446464cc30ef4","slug":"up-board-exam-midst-of-chaos-begin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू
जौनपुर ब्यूराे
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा गुरुवार को भारी अव्यवस्था के बीच शुरू हुई। कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। एक-एक कक्ष निरीक्षक के सहारे परीक्षा कराई गई।
ग्रामोदय इंटर कालेज, गौराबादशाहपुर में एक ही कोड की कापियां दो परीक्षार्थियों को दी गईं। परीक्षार्थियों की हाजिरी के लिए विभाग की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया सिमकार्ड एक्टिवेट नहीं हुआ।
लिहाजा परीक्षार्थियों की आनलाइन हाजिरी नहीं हो सकी। पहली पाली की परीक्षा में 10935 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पांच छात्रों को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
पहली पाली में इंटर के सैन्य विज्ञान की परीक्षा में कुल 154 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 134 शामिल हुए। हाईस्कूल में चार और इंटर की परीक्षा में एक छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा गया।
ककराही विद्यालय में चार नकल करते पकड़े गए। जबकि माता-पिता इंटर कालेज बरहता केंद्र पर एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। छात्रों का रस्टिकेट कर कर दिया गया।
ग्रामोदय इंटर कालेज में 60 कक्ष निरीक्षकों की जरूरत थी लेकिन 17 ही परीक्षा कराने पहुंचे। एक भी महिला कक्ष निरीक्षक यहां नहीं पहुंची। इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की गई है।
इसी केंद्र पर कोड संख्या 8703 की कापी रोल नंबर 2583032 और इसी कोड संख्या की कापी रोल नंबर 2583038 को भी दी गई।
मड़ियाहूं: पहली पाली की परीक्षा में एसडीएम रामकेश यादव ने शकुंतला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शारदा इंटर कालेज जमुवा व जोखन सिंंह इंटर कालेज गौरा का निरीक्षण किया।
परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस को निर्देश दिया कि एक जगह न बैठे। केन्द्र के पीछे भी नजर रखें। जलालपुर: बयालसी इंटर कालेज में पहले दिन यूपी बोर्ड की पहली पाली की परीक्षा में 16, जनहित बालिका इंटर कॉलेज में 18, बयालसी
इंटर कॉलेज पहली पाली में परीक्षा देते समय करीब एक छात्रा बेहोश हो गई। जिससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने कहने पर थानाध्यक्ष जलालपुर अनिल सिंह ने अपनी जीप में बैठा कर छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य
केंद्र पहुंचाया। सिरकोनी: अवध नारायण बालिका इंटर कालेज बिसुनपुर में 23, श्री निवास इंटर कालेज गद्दीपुर में 13, सरस्वती शिक्षा निकेतन बैरिपुर में 18, राम निरंजन इंटर कालेज कचगांव में 31, रामेश्वरम इंटर कालेज राजेपुर
में 21 छात्र अनुपस्थित रहे। सिंगरामऊ: पहली पाली में राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में 87 छात्र अनुपस्थित रहे। सहदेव मौर्य इंटर कालेज सिरिकिना में 32, रामलखन इंटर कालेज बटाऊबीर में 34, परीक्षार्थीयों ने परीक्षा छोड़ी दी।
मीरगंज: मीरगंज हाईस्कूल केंद्र पर पहली पाली में हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान गंगादीन रामकुमार इण्टर कालेज रामगढ़ में 41,पंचायत विद्या हाईस्कूल भटहर में 29 छात्र अनुपस्थित रहे। केराकत: शिवमूर्ति बालिका
इण्टर कालेज केंद्र पर दस छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। व्यवस्थापक श्रीमती आशा राय ने बताया कि 349 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 10 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
इसी तरह पब्लिक इण्टर कालेज 14 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रंो पर कड़ी नजर रखी गई। मछलीशहर के फौजदार इंटर कालेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। जांच के दौरान परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका छोड़कर भाग गए।