फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 Mulayam Singh Yadav Rally in jaunpur with akhilesh yadav This seat of Purvanchal prestige for samajwadi party

UP Chunav 2022: पूर्वांचल की इस सीट को सपा ने बनाया प्रतिष्ठा का सवाल, आज मुलायम सिंह यादव करेंगे प्रचार

Fri, 04 Mar 2022 12:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Mar 2022 12:08 PM IST
सार

जौनपुर के नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होगा। प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा करने के लिए सभी दलों के बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं। शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Mulayam Singh Yadav Rally in jaunpur with akhilesh yadav  This seat of Purvanchal prestige for samajwadi party
मुलायम सिंह यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, जो पूर्वांचल में लड़ी जा रही है। भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा पूर्वांचल के माहौल को अपने अपने-अपने पक्ष में करने के लिए हर कोशिश में जुटी है। पूर्वांचल के जौनपुर जिले में समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज लगातार तीसरे दिन जनसभा को संबोधित करेंगे। खास बात यह कि आज पूर्वांचल में पहली बार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव प्रचार करते दिखेंगे। करहल के बाद मुलायम सिंह अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ शुक्रवार को जौनपुर के मल्हनी में चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


कोलालगंज बाजार में होगी रैली
मल्हनी से सपा के कद्दावर नेता और मुलायम सिंह के करीबी स्वर्गीय पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव को मैदान में उतारा गया है। शायद यही कारण है मल्हनी सीट को सपा का प्रतिष्ठा के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। मुलायम की रैली मल्हनी के कोलालगंज बाजार में होगी। मल्हनी सीट पर पारसनाथ यादव का लंबे समय से कब्जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लकी यादव ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को हराया था

2020 में पारसनाथ यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनके बेटे लकी यादव को सपा ने प्रत्याशी बनाया था। प्रदेश में एक साथ हुए सात उपचुनावों में सपा को केवल इसी सीट पर सफलता मिली थी। लकी ने बाहुबली नेता पूर्व सांसद धनंजय सिंह को हराकर अपने पिता की विरासत को बरकरार रखा था।  

जौनपुर में मुलायम की रैली से सपा कई समीकरणों को साधने की कोशिश में  है। जौनपुर के एक तरफ अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ है और दूसरी तरफ पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी। यहां पर रैली से तीनों जिलों की करीब दो दर्जन सीटों पर प्रभाव की उम्मीद है। पीएम मोदी भी आज वाराणसी में रोड शो करने जा रहे हैं। 

मल्हनी सीट पर इस बार कांटे की टक्कर

UP Assembly Election 2022 Mulayam Singh Yadav Rally in jaunpur with akhilesh yadav  This seat of Purvanchal prestige for samajwadi party
सपा विधायक लकी यादव। - फोटो : अमर उजाला।
मल्हनी विधानसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जेडीयू से पूर्व सांसद धनंजय सिंह इस चुनाव को जीतने के लिए हर तरह की चुनौतियों का सामना करने को तैयार हो गए हैं। साल 2012 में नवसृजित इस सीट से अजेय सपा ने भी अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए सिटिंग विधायक लकी यादव को मैदान में उतारा है।

वहीं, भाजपा ने पूर्व सांसद केपी सिंह और बसपा ने शैलेंद्र यादव को चुनावी रण में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है, जिसके चलते सियासी गणित किस करवट बैठेगी को लेकर हर कोई समझ नहीं पा रहा है। बड़े-बड़े दिग्गजों के बीच आठ और प्रत्याशी भी दिग्गजों के सियासी समीकरण को बिगाड़ने के लिए मतदाताओं से संपर्क करने लगे हैं। 

आज जौनपुर में दिग्गजों का जमावड़ा, कल रोड शो करेंगी प्रियंका

जौनपुर  के नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होगा। इसे लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा करने के लिए सभी दलों के बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं। शुक्रवार को मुलायम सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा पांच मार्च को शहर में रोड शो करेंगी। पल्लवी पटेल, स्वामी प्रसाद मौर्य और संजय चौहान सितमसराय में सभा करेंगे। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सभाएं करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिहं मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल कुद्दूपुर चुनावी सभा करेंगे। कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत सदर विधानसभा क्षेत्र के पदुमपुर में सभा को संबोधित करेंगे।

अखिलेश को लेना पड़ा पिता का सहारा: एसपी बघेल

UP Assembly Election 2022 Mulayam Singh Yadav Rally in jaunpur with akhilesh yadav  This seat of Purvanchal prestige for samajwadi party
एसपी सिंह बघेल, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने गुरुवार को जौनपुर के टीडी कॉलेज में सभा के दौरान सपा और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरे खिलाफ अखिलेश यादव को प्रचार करने के लिए जवानी में ही अपने बुढ़ापा पिता (मुलामय सिंह यादव) का सहारा लेना पड़ा। करहल सीट पर अपने प्रचार के लिए लाना पड़ा।

मैंने उन्हें नामांकन के बाद ही निश्चत कर लिया था कि सात दिन में बुलाकर रहूंगा और वे 6वें दिन ही क्षेत्र में आने को मजबूर हुए। उनकी पत्नी डिंपल यादव भी अपने पति के जीत के लिए लोगों को पैर छूने को मजबूर हुई। उन्होंने कहा कि जंगल राज और गुंडा न आए, इसके लिए सभी भाजपा के साथ हो जाइये। यदि लखनऊ कमजोर हुई तो बुलडोजर बाबा बाबा कमजोर हो जाएंगे। लंबे समय बाद हमें एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है, जो प्रदेश को विकास के पथ पर लेकर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed