फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Universities should consider the development of rural areas as an opportunity: Prof. Saikia

Jaunpur News: ग्रामीण क्षेत्र केे विकास को अवसर समझें विविः प्रो. सैकिया

Tue, 05 Dec 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Universities should consider the development of rural areas as an opportunity: Prof. Saikia
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में मंगलवार को नैक मूल्यांकन टीम के अध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार सैकिया ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह को एग्जिट मीटिंग में रिपोर्ट सौंपी। तीन दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में टीम ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न गतिविधियों का मूल्यांकन किया। एग्जिट मीटिंग में नैक पीयर टीम के अध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार सैकिया ने कहा कि विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मिलकर काम कर रहे हैं। पूर्वांचल के ग्रामीण क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय शिक्षा के उच्च मापदंडों पर खरा है। चेयरमैन ने कहा कि पूविवि ने उत्तरोत्तर प्रगति की है यहां का इंफ्रास्ट्रक्टर बहुत अच्छा है। खेल और शोध की प्रगति अच्छी है जो की विवि की शक्ति है। आवासीय सुविधा अच्छी है। सभी को शोध में अच्छे पब्लिकेशन की तरफ बढ़ना चाहिए। समन्वयक सदस्य प्रो. शंकर दामोधरन ने कहा कि यहां के सभी लोग बहुत अनुशासित हैं। सवालों के जवाब में एविडेंस के साथ अच्छी प्रस्तुति की है जो कि किसी भी विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए जरूरी है। विश्वविद्यालय के विदयार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब तारीफ की। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि हम लगातार अपने विश्वविद्यालय में सुधार कर रहे हैं। साथ ही अपने कोर्स को अपडेट कर रहे हैं। शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी सभी टीम भावना से कार्य करते हैं। आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. मानस पांडेय ने स्वागत किया। संचालन डॉ. धर्मेंद्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने किया। नैक पीयर टीम की छह सदस्यीय टीम में चेयरमैन प्रो. दिलीप सैकिया, समन्वयक सदस्य प्रो. शंकर दामोधरन, सदस्यगण प्रो. संजय के. जैन, प्रो. कृष्णन त्यागराजन, प्रो. देवानंद पाधा, प्रो. वृंदा रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed