{"_id":"6673c6ad8303fb336106a70b","slug":"uncontrolled-trailer-entered-shop-driver-narrowly-escaped-accident-in-jaunpur-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अनियंत्रित ट्रेलर एक दुकान के अगले हिस्से को तोड़ती हुई दूसरी दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अनियंत्रित ट्रेलर एक दुकान के अगले हिस्से को तोड़ती हुई दूसरी दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे चालक
Thu, 20 Jun 2024 11:35 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:35 AM IST
सार
जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक दुकान का अगला हिस्सा तोड़ते हुए दूसरी दुकान में घुस गई। जिससे दुकानों का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि वाहन में सवार दो चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर- रायबरेली राजमार्ग पर फतेहगंज बाजार में खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक दुकान के अगले हिस्से को तोड़ती हुई दूसरे दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी। वाहन में सवार दो चालक बाल- बाल बच गए। हालांकि घटना में दोनों दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
यह है मामला
बेतिया बिहार निवासी मुकेश कुशवाहा व कुशीनगर जिले के सेवरही गांव निवासी हरिहर राजभर दोनों ट्रेलर वाहन के चालक हैं। खाली वाहन को लेकर वे सतना मध्य प्रदेश जा रहे थे। चालक हरिहर की माने तो रात लगभग डेढ़ बजे फतेहगंज बाजार में सामने से तेज रफ्तार आ रही गाड़ी और एक ओवरटेक कर रही गाड़ी से बचने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर साइडर पर चढ़कर सड़क किनारे स्थित बढ़ौना गांव निवासी शंभु शंकर मौर्य के जूते चप्पल की दुकान के अगले हिस्से को तोड़ती हुई रंजीत मौर्य के गिफ्ट सेंटर व सिलाई कड़ाई सेंटर की दुकान में जा घुसी।
विज्ञापन
दोनों दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। हादसे में दोनों चालकों को हल्की चोटें आईं। दोनों बाल- बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची बक्शा थाने की पुलिस दोनों चालको को थाने लाकर पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई।
विज्ञापन