फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ?????? ?????? ??? ??? ????, ?Uncontrollable Bolero overturns in trench, six injured including former block chief

बेकाबू बोलेरो खाई में पलटी, पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत छह घायल

Wed, 31 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
?????? ?????? ??? ??? ????, ?Uncontrollable Bolero overturns in trench, six injured including former block chief
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास बुधवार को सुबह करीब दस बजे सड़क पार कर रही लड़की को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बोलेरो 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में मुफ्तीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़कऊ राम (70) समेत छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक की ईलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम बलईपुर पतिला निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़कऊ राम लड़की की विदाई कराने बोलेरो से मऊ जा रहे थे। उनके साथ हेमचंद, विशाल, कुमारी बीरा, कुमारी रिया भी बोलेरो में सवार थी। केराकत- देवगांव सुल्तान मार्ग पर सुल्तानपुर के पास सड़क पार कर रही लड़की को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। शोर सुनकर पहुंचे आस पास के लोगों की मदद से घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो निजी वाहन से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़कऊ निवासी बलईपुर पतीला, हेमचंद्र व बोलेरो चालक सनोज कुमार निवासी पसेंवा को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान हेमचंद्र की मौत हो गई। जबकि रिया, विशाल, बीरा को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed