फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two smugglers arrested with smack of 20 lakhs

20 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with smack of 20 lakhs
जफराबाद। थाना क्षेत्र के नाथूपुर चौराहे के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात 20 लाख की स्मैक के साथ दो अंर्तजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी कार भी बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों ने कई जिलों में स्मैक की आपूर्ति की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जफराबाद थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी योगेंद्र यादव ने मुखबिर की सूचना पर नाथूपुर चौराहे के पास घेरेबंदी की। कुछ ही देर में एक कार आती दिखी। पुलिस ने उसे रोक लिया। कार सवार बदमाशों की तलाशी के दौरान 155 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुई। कार भी चोरी की निकली। उनकी पहचान जितेंद्र पासवान निवासी मंझनपुर थाना घोसी मऊ और राकेश यादव निवासी गोरखपुर के रुप में हुई। उन्होंने बताया कि वह कई जिलों में आर्डर पर स्मैक की आपूर्ति करते हैं। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में जेल भेज दिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी योगेंद्र यादव के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed