फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two sides face to face over the land to bury the dead body

शव दफनाने की भूमि को लेकर दो पक्ष आमने सामने

Sun, 26 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two sides face to face over the land to bury the dead body
बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में शव दफनाने के भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पांच घंटे के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दूसरे स्थान पर शव दफनाने पर राजी होने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गहलाई गांव के रज्जाक के दामाद रफीक का घर सुजानगंज में है। रफीक (55) काफी समय से अपने ससुराल में रह कर अपना दुकान चलाते थे। रफीक की रविवार के सुबह मौत हो गई। मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग शव दफनाने के लिए जमीन खोदने लगे। जिस जमीन पर कब्र खोदा जा रहा था वह जमीन गांव के ही विजय प्रजापति के नाम है। उनके पिता ने सन 1999 में मुस्लिम पक्ष से दीवानी न्यायालय में मुकदमे में जीत चुके है। हालांकि मुकदमा 18 साल तक चल रहा था,पैरवी में वह भी खारिज हो गया। मुस्लिम पक्ष काफी समय से इसी आराजी पर शव को दफनाते चला आ रहा था। रविवार को जैसे ही शव के लिए कब्र खोदना शुरू किया गया विजय प्रजापति रोक दिए। इसी को लेकर गांव में दो पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना पर बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। असफल होने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दिया। तहसीलदार मड़ियाहूं रामसुधार भी मौके पर पहुंचे और लेखपाल कानूनगो ने पैमाईश कर बताया कि अभिलेख में आराजी 484 जमीन विजय प्रजापति के नाम है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की पांच घंटे मशक्कत के बाद मुश्लिम पक्ष अपने जमीन में कब्र खोदने की सहमति दे दिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed