फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two real sisters were selected in UP police

दो सगी बहनों का यूपी पुलिस में हुआ चयन

Sat, 03 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two real sisters were selected in UP police
मीरगंज। चौकीखुर्द गांव की दो सगी बहनों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। उनके चयन से जहां गांव में खुशी है, वहीं बेटियों की उपलब्धि पर परिवार भी गौरवान्वित है। फिलहाल दोनों बहन पिता के साथ पीलीभीत में बीएड कर रही हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चौकीखुर्द के रिटायर्ड शिक्षक मारकंडेय पांडेय के पुत्र संजय पांडेय पीलीभीत के रामा इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। उनकी दो बेटियां आकांक्षा (24) व रोशनी (22) भी उनके साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने टीईटी उत्तीर्ण किया और बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। वर्ष 2018 में दोनों यूपी पुलिस की भर्ती में शामिल हुई थीं। मार्च 2020 में इसका रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें दोनों बहनों का चयन हुआ। इसके बाद कोरोना के कारण आगे की प्रक्रिया अटक गई थी। बीते नौ मार्च को दोनों बहनों ने मेडिकल की प्रक्रिया पूरी कर ली। अब उन्हें ट्रेनिंग का बुलावा आया है। 22 अप्रैल से वह ट्रेनिंग में शामिल होंगी। ट्रेनिंग कहां होनी है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पिता संजय पांडेय ने बताया कि बेटियां ट्रेनिंग में शामिल होंगी, मगर अन्य परीक्षा की तैयारी भी जारी रखेंगी। मां शैल कुमारी पांडेय सहित अन्य परिजनों ने बेटियों की सफलता पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed