फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two more accused of firing arrested

Jaunpur News: गोलीकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of firing arrested
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर 28 मई को हुई गोलीकांड में दो और आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मुकेश सोनकर पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऑटो चालक के साइड लेने को लेकर विवाद सामने आया है। 28 मई की शाम ऑटो चालक प्रदीप यादव पर तीन राउंड फायरिंग की गई थी। इससे उसके कंधे, हाथ और सीने में गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। शुक्रवार की रात मुख्य आरोपी सब्ज़ी विक्रेता मुकेश सोनकर को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली।शनिवार रात करीब 10 बजे दो अन्य आरोपी करन सोनकर निवासी देवकली, वकील सोनकर निवासी नरहन खान चौराहा गोमती नदी के पास से भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्टल, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रम के पीछे प्रारंभिक जांच में ऑटो चालक के साइड लेने को लेकर विवाद सामने आया है। साथ ही, अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क की जांच भी जारी है। पता लगाया जा है कि इनके पास हथियार कहां से आया और किसने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed