{"_id":"5edfc715ea99e65048301ae6","slug":"two-molested-with-teenager-including-uncle-miscarried-while-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ फूफा समेत दो ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ फूफा समेत दो ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात
Tue, 09 Jun 2020 10:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके फूफा तथा गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को पिता ने पुत्री के साथ दुराचार की घटना की जानकारी जफराबाद पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी के गुमसुम रहने पर उसकी मां ने पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता ने गांव के प्रधान के सहयोग से घटना की जानकारी मंगलवार को जफराबाद पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने कहा है कि पिछले करीब चार महीने से आजमगढ़ निवासी उनका बहनोई यहां घर पर रहता था। उसने गांव के एक युवक के साथ मिलकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया था। थानाध्यक्ष जफराबाद मदनलाल का कहना है कि जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन