फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two injured including district panchayat member beaten up in a road dispute

रास्ता के विवाद में मारपीट जिला पंचायत सदस्य समेत दो घायल

Mon, 11 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two injured including district panchayat member beaten up in a road dispute
करियांव गांव में शनिवार रात आठ बजे रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में जिला पंचायत सदस्य सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज वाराणसी में चल रहा है। दोनों तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के करियांव गांव में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं व दूसरे पक्ष के लोगों में तनाव काफी दिनों से चला आ रहा है। कई बार दो पक्ष में मारपीट, गोली भी चल चुकी है। जिस पर मुकदमा चल रहा है। शनिवार रात आठ बजे गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। जिसमें एक पक्ष से भीम आर्मी के कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य राहुल कुमार (28) तथा दूसरे पक्ष से पवन सिंह (32) घायल हो गए। गोली चलने की सूचना पर थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों घायल को पहले मछलीशहर इलाज के लिए भेजा गया बाद में दोनों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। पुलिस गोली चलने की घटना से इनकार रही है। जबकि दोनों तरफ से गोली चलने की तहरीर दी गई है। जिसमें पुलिस ने दोनों तरफ से मारपीट व जानलेवा हमला की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया की रास्ते के विवाद में दो पक्षों के मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने गोली चलने की घटना से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed