Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two buses collided in Jaunpur screams eight devotees injured treated in hanuman temple

UP : जाैनपुर में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, मची चीख-पुकार, आठ श्रद्धालु घायल; मंदिर में हुआ सभी का इलाज

Fri, 31 Jan 2025 05:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 05:07 PM IST
सार

जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों का इलाज पास के ही एक मंदिर परिसर में करवाया गया। यहीं से सभी घायलों को उनके गंतव्य को भेज दिया गया। इसके बाद भीषण जाम को पुलिस ने समाप्त कराया।

विज्ञापन
Two buses collided in Jaunpur screams eight devotees injured treated in hanuman temple
जाैनपुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस को किनारे लगवाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर-रायबरेली राज मार्ग पर फतेहगंज बाजार में शुक्रवार को दोपहर बाद खाली जनरथ व यात्री बस में आमने-सामने की टक्कर में चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। स्नानार्थी घायलों को स्थानीय चिकित्सक से इलाज करवाकर उन्हें दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया गया।

विज्ञापन




इस दौरान सड़क की दोनों तरफ लगभग दो किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय पुलिस ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर यातायात बहाल कराया।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की काैशांबी डिपो की खाली बस जनरथ लेकर चालक मुख्तियार सिंह स्नानार्थियों को लाने गोरखपुर से प्रयागराज जा रहा था। उनके साथ परिचालक सागर भी बैठा था। उधर, सामने से सामान्य श्रेणी की सिकंदराबाद डिपो की बस 55 स्नानार्थियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी।
विज्ञापन


इसके चालक जगदीश कुमार की बाजार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। तेज आवाज सुन बाजारवासी भागे-भागे मौके पर पहुंचे। बस से घायलों को बाहर निकाल हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचाया। वहीं पर स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने सभी को भेजा अपने-अपने घर
सूचना पर थनाध्यक्ष बक्शा प्रदीप कुमार सिंह भी फोर्स के साथ माैके पर पहुंचे। घायलों में बस चालक जगदीश कुमार (45) को पैर व घुटने में हल्की चोट आई है। स्नानार्थियों में उमरावती (40) पत्नी राज किशोर, नैना (45) पत्नी राजेश पटेल, बृंदा (36) पत्नी बब्बन व उर्मिला (43) पत्नी मुसाफिर सभी पश्चिमी चंपारण बिहार तथा कुशीनगर निवासी रिंकी (37) पत्नी विकास व यहीं के निवासी सूदांती (45) पत्नी सुदामा तथा बेरहज देवरिया निवासी गोविंद यादव (48) प्रमुख रहे।

थानाध्यक्ष ने मौके पर एंबुलेंस भी बुला लिया, लेकिन घायलों ने किसी अस्पताल में जाने से मना कर दिया। घायल यात्रियों का कहना था कि उन्हें हल्की चोट लगी है जिसका इलाज हो गया है। वे लोग जल्द घर पहुंचना चाहते हैं।

बाजार वासियों ने सभी यात्रियों को बिस्किट, नमकीन और पानी मुहैया कराया। थानाध्यक्ष ने प्रयागराज से आ रही दो बसों में दुर्घटनाग्रस्त बस के सभी यात्रियों को गंतव्य को रवाना किया। इस बीच, सड़क के दोनों ओर महाकुंभ मेला के वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। स्थानीय पुलिस ने मशक्कत के बाद यातायात भी बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed