फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two bike riders died due to Bolero collision

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो बरातियों की मौत

Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to Bolero collision
जौनपुर। दो स्थानों पर शुक्रवार की रात हुए सड़क दुर्घटनाओं में तीन बरातियों की मौत हो गई। जबकि एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार जिला अस्पाल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के बारी गांव बाजार में शुक्रवार की रात 10 बजे बधवा की तरफ से एक बोलेरो मियांचक की तरफ जा रही थी। बारीगांव के पास बोलेरो मियांचक की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों से टकरा गई। अधिक रफ्तार में होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल बाइक सवार दोनों युवकों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा निवासी (42) ग्राम भवादेपुर थाना जलालपुर और नटवरलाल शर्मा (40) पुत्र स्वर्गीय बनारसी ग्राम इटिया वीर थाना नेवढ़िया के रूप में हुई है। दोनों बरात से लौटे थे। वहीं, थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने बताया कि चालक की तलाश जारी है। अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण मुकदमा नहीं दर्ज है।
विज्ञापन

वहीं लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आराजी भूपति पट्टी निवासी सुभाष सोनकर (25) पुत्र रतन सोनकर अहमद खां मंडी निवासी अपने मित्र विवेक सोनकर (23) के साथ रिश्तेदारी चंदवक गया हुआ था। वह शुक्रवार की रात वहां से बरात में शामिल होने कलीचाबाद आ रहा था। धर्मापुर के पास बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां सुभाष सोनकर को डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। जबकि विवेक सोनकर का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed