फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two bike-ridden cousins die after being hit by a brick-laden tractor trolley in Jaunpur

सड़क दुर्घटना : ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

Sun, 16 May 2021 04:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 May 2021 04:58 PM IST
सार

सुजानगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के पास हुआ हादसा, बाइक से ननिहाल जा रहे थे दोनों चचेरे भाई, चंद किमी पहले हो गया हादसा

विज्ञापन
Two bike-ridden cousins die after being hit by a brick-laden tractor trolley in Jaunpur
सतीश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सुजानगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के पास रविवार को ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए सूचना घरवालों को दी।
विज्ञापन


सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कुथुआ गांव निवासी सतीश (20) पुत्र गंगाराम अपने चचेरे भाई विकास (18) पुत्र किशन लाल के साथ सुजानगंज के पोखरा स्थित ननिहाल आ रहा था। पोखरा गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


 

Two bike-ridden cousins die after being hit by a brick-laden tractor trolley in Jaunpur
विकास - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर गिरे दोनों भाइयों को कुचलते हुए ट्रैक्टर ट्राली आगे बढ़ गया। सिर पर हेलमेट न होने से बाइक सवार दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी सुजानगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर ट्राली और बाइक को कब्जे में लेकर थाने लाई।

विकास हाईस्कूल का छात्र था, जबकि सतीश दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। लॉकडाउन की वजह से अपने घर आया था और किसी काम से ननिहाल जा रहा था। विकास मां बाप की इकलौती संतान था, जबकि सतीश दो भाई थे। मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक सतीश के भाई दुर्गेश कुमार ने लिखित तहरीर थाने पर दी है। पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed