फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two accused of theft being brought for production absconding, one arrested

पेशी के लिए लाए जा रहे चोरी के दो आरोपी फरार, एक गिरफ्तार

Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft being brought for production absconding, one arrested
जौनपुर। न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जा रहे चोरी के आरोपी दो आरोपी जफराबाद स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद होने और पुलिस चंदवक पुलिस की लापरवाही का लाभ उठाते हुए हथकड़ी समेत भाग निकले। गाड़ी से निकलकर भागते हुए चोरों को देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि किसी तरह पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ केराकत शुभम तोडी के मुताबिक, चंदवक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह शनिवार की अल सुबह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लोहराखोर बाजार के पास खाली कमरे में दो युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अजीत पुत्र त्रिभुवन निवासी बजरंग नगर व दूसरे ने सचिन यादव पुत्र रम्मन निवासी मझिली बताया। तलाशी में उनके पास से लोहे की सरिया, पिलाशव पेचकश बरामद हुआ। वहीं, पुलिस उन्हें चंदवक से लेकर न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी बीच जफराबाद स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। मौका देखकर दोनों चोर हथकड़ी समेत भाग निकले। जिन्हें देख पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस ने दौड़ाकर सचिन यादव को पकड़ लिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर गोरखनाथ भाग निकला। यह सब देख क्रासिंग पर फंसे लोग भी सकते में आ गए। वहीं, इस घटनाक्रम से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। देर शाम तक जफराबाद थाना और चंदवक थाना की पुलिस सरगर्मी से फरार आरोपी की तलाश कर रही है। नदी के किनारे भी पुलिस की टीम लगाई गई है। फिलहाल अभी तक दूसरा चोर पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। जल्द ही दूसरा आरोपी भी पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी, दोषी मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. संजय कुमार, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed