फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Truck loaded with gravel overturns; motorcycle and goods damaged.

Jaunpur News: गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाइक व सामान क्षतिग्रस्त

Mon, 14 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with gravel overturns; motorcycle and goods damaged.
खेतासराय मानी कला मार्टीनगंज निर्माणधीन मार्ग पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक। संवाद
खेतासराय। गुरैनी बाजार से मार्टिनगंज मार्ग पर रविवार को सड़क धंसने से गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान के पास पलट गया। ट्रक से गिरी गिट्टी के नीचे मकान के बाहर खड़ी बाइक और घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। मध्यप्रदेश निवासी ट्रक चालक रजनीश कुमार ने बताया कि वह मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर मानीकला गांव में खाली करने जा रहा था। मार्ग के एक हिस्से में आरसीसी की ढलाई हो चुकी है, जबकि दूसरे हिस्से से वाहनों का आवागमन हो रहा है। इसी दौरान सड़क का हिस्सा धंसने से ट्रक अनियंत्रित होकर खाई की ओर पलट गया। मकान मालिक राजेश बिंद ने बताया कि उनके भाई की बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और कुछ घरेलू सामान ट्रक से गिरी गिट्टी के नीचे दब गए। इससे सामान क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कोई हताहत नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed