फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tricolor Yatra in memory of immortal sons of Mother India

भारत माता के अमर सपूतों की याद में तिरंगा यात्रा

Sun, 28 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tricolor Yatra in memory of immortal sons of Mother India
आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अमर सपूतों की याद में रविवार को भाजपा व आरएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। मल्हनी विधान सभा के पकड़ी ब्लाक के पास से निकली यात्रा सिरसी में सभा में परिवर्तित हो गई। यात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह स्वागत किया गया। सुबह 10 बजे पकड़ी चौराहा पर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह के बड़े भाई विजय कुमार सिंह धीरू ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। रास्ते में जगह- जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा फतेहगंज बाजार, गुदरीगंज, लाला बाजार, सिकरारा बाजार व चौराहा, प्रतापगंज, होते हुए गुलजारगंज रामलीला मैदान पहुंचा तो वहां पर एकत्रित लोगो ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। सिकरारा चौराहा के समीप भरतपुर गांव के मोड़ पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बच्चे महापुरुषों व क्रान्तिकारियों का रूप धरे यात्रा में शामिल थे। विभिन्न वाहनों पर क्रान्तिकारियों, अमर शहीदों व महापुरुषों के चित्र लगाए गए थे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र, विनोद सिंह, डा. देवी प्रसाद सिंह, पंकज सिंह, अरविंद सिंह, संतोष उपाध्याय, अभय सिंह, स्वामी विवेकानन्द महाराज, राज बहादुर गुप्ता, आनन्द स्वरूप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केराकत: मुफ्तीगंज मध्य बाजार स्थित शहीद स्तम्भ पर लगा कूड़ा का अंबार लगा देखकर समाज सेवी विकास पाठक ने रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच कर शहीद स्तम्भ स्थल की साफ सफाई किया। श्री पाठक ने शासन प्रशासन से शहीद स्तम्भ व गांधी चबूतरे का सुन्दरी करण कराने व बस स्टैंड बनाने की मांग की। इस अवसर पर विनोद शर्मा, दीना सरोज ,विशाल पाठक, चिन्ता मणी चौहान व रविशंकर सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed