फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tribute paid to revolutionary Chandrashekhar Azad on his birth anniversary.

Jaunpur News: क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 23 Jul 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to revolutionary Chandrashekhar Azad on his birth anniversary.
बदलापुर कस्बे के सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज गेट पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को पुष्प अर्पि
बदलापुर। महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बृहस्पतिवार को एआईडीएसओ संगठन द्वारा सल्तनत बहादुरइंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर माल्यार्पण व गेट मीटिंग कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

छात्र- छात्राओं ने आजाद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एआईडीएसओ के उत्तर प्रदेश राज्य सचिव दिलीप कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद बचपन से ही अंग्रेजों से नफरत करने लगे थे। उन्होंने भारत को हर तरह से शोषण-मुक्त समाज बनाने का सपना देखा था। क्रांतिकारियों ने न सिर्फ अंग्रेजों को देश से भगाना चाहा था बल्कि उनका अंतिम लक्ष्य भारत को समाजवादी वतन बनाना था। इसीलिए सन् 1928 में हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के कमान्डर-इन-चीफ के रूप में चंद्रशेखर आजाद को चुना गया था।
विज्ञापन

आजाद आज भी छात्रों, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे महापुरुषों व क्रांतिकारियों के जीवन संघर्षों से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस अवसर पर एआईडीएसओ के जिला संयोजक संतोष कुमार, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, दीपचंद, चन्द्रिशा, श्रीकांत आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद और तिलक की जयंती पर श्रद्धांजलि
जौनपुर। हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के बैनर तले बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की तथा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर, मोमबत्तियां जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश राज पाठक, राजेश कुमार गुप्ता, उषा, मंजू, दीपा साहू, पंकज, महेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं वादकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed