{"_id":"6805e067afaf82aadc0a2985","slug":"transgender-death-in-road-accident-in-jaunpur-transgenders-blocked-road-by-placing-body-on-road-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शव सड़क पर रखकर किन्नरों ने किया चक्का जाम, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शव सड़क पर रखकर किन्नरों ने किया चक्का जाम, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
Mon, 21 Apr 2025 11:36 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:36 AM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में हादसे में किन्नर की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर किन्नरों ने चक्का जाम कर दिया। आरोप लगाया कि किन्नर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
किन्नरों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में सड़क दुर्घटना में हुई किन्नर की मौत के बाद सोमवार की सुबह शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर किन्नरों ने चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किन्नरों का उग्र रूप देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
शनिवार की शाम को थाना क्षेत्र के सरायरूस्तम गांव निवासी अंजली किन्नर (30) कार से ड्राइवर कोदहूं निवासी अंबुज मौर्या के साथ प्रयागराज गई थी। रविवार की सुबह लौटते समय पांडेयपुर गांव के पास गाड़ी खाई में चली गई। हादसे में किन्नर अंजली की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर अंबुज को गंभीर हालत में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मौत को लेकर रविवार की शाम हत्या करने का मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए किन्नरों ने मुंगराबादशाहपुर थाना मे जमकर हंगामा किया। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंजली का शव घर पहुंचते ही किन्नरों में आक्रोश फैल गया और शव को लेकर थाने पहुंच गए। शव को सड़क पर रखकर किन्नरों ने चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में हादसा: प्रतिबंधित चीनी मांझा से अधिवक्ता का गला कटा, दर्द से कराहते हुए पहुंचे अस्पताल
किन्नरों के आक्रोश को देखकर पुलिस के पसीने छूट गए। किन्नरों के चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किन्नरों को समझाने के लिए पुलिस प्रशासन को पसीने बहाने पड़े। किन्नरों का आरोप है कि गाड़ी के ड्राइवर व उसके साथियों द्वारा किन्नर अंजली के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया फिर हत्या कर दी गई।
इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक अंबुज मौर्या व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ड्राइवर अंबुज मौर्या को वाराणसी के अस्पताल में पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।