{"_id":"60d0dfca8ebc3e2a014aa911","slug":"tramping-the-bike-rider-the-bus-overturned-in-the-pit-one-died-jaunpur-news-vns5961476139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को रौंदते हुए बस 15 फीट नीचे गड्ढे में पलटी, एक की मौत..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को रौंदते हुए बस 15 फीट नीचे गड्ढे में पलटी, एक की मौत..
विज्ञापन
जंघई-हण्डिया रोड पर प्रयागराज जनपद की सीमा पर तेज रफ्तार से आ रही एक यात्रियों से भरी बस सोमवार को बाइक सवार को रौंदते हुए 15 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। इस दौरान 11 माह की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार व उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए जंघई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दर्जन भर लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
मछलीशहर थाना के अहियापुर जरुर निवासी सुजीत सिंह (25), भांजी स्वाती सिंह (13) निवासी जगनीपुर थाना सुजानगंज के साथ सोमवार को अपनी 11 माह का बेटी रीतिका को उसके ननिहाल जंघई निवासी बंदे सिंह के यहां पहुंचाने जा रहे थे। शाम सवा पांच बजे जंघई हण्डिया रोड पर प्रयागराज जनपद की सीमा पर विंध्याचल से मुंगराबादशाहपुर जा रही बस की चपेट में आ गए। हादसे में 11 माह की मासूम रितिका की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं बस अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। उसमें सवार 25 से अधिक यात्रियों को आस-पास के लोगों ने बस के खिड़की का कांच तोड़कर बाहर निकाला। इस दौरान करीब दर्जन भर यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंघई चौकी पुलिस ने घायल बाइक सवार और उसकी भांजी को इलाज के लिए जंघई के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। उधर बस पलटने की सूचना पर सराय ममरेज के थानाध्यक्ष भरत कुमार और जंघई चौकी इंचार्ज अजीत उपाध्याय कई एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ हण्डिया संतोष सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में मामूली रूप से घायल दर्जन भर लोग अपने गंतव्य को खुद चले गये।