फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders are angry due to no action being taken against SI

Jaunpur News: एसआई के खिलाफ कार्रवाई न होने से व्यापारी खफा

Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Traders are angry due to no action being taken against SI
मुंगराबादशाहपुर। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल व सर्ववैश्य समाज की संयुक्त बैठक एक हाल में हुई। इसमें होली के दिन युवकों की पिटाई करने वाले उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। बैठक में होली के दिन थाना मुंगराबादशाहपुर में तैनात उपनिरीक्षक मनोज सिंह ने व्यापारी युवकों की पिटाई कर दी थी। शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। नाराज व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन को 72 घंटे की चेतावनी दी कि यदि उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापार मंडल सड़क पर उतरने को मजबूर होगा। बैठक में पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू,व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, महामंत्री शिव कुमार लल्ला, सर्ववैश्य समाज सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, उमाशंकर गुप्ता, राजबहादुर चौरसिया, विश्वनाथ जायसवाल, सभासद सूर्य लाल जायसवाल, देवी प्रसाद गुड्डू, वरुण गुप्ता, दीपू मोदनवाल,आशीष ऊमरवैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed