फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tractor rally supporters made strategy

ट्रैक्टर रैली की सपाइयों ने बनाई रणनीति..

Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tractor rally supporters made strategy
करंजाकला। सपा की सदर विधानसभा क्षेत्र इकाई की बैठक कोरीडिहा बाजार स्थित सीताराम पब्लिक स्कूल परिसर में हुई। इसमें 26 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने का फैसला लेते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गजराज यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शकील अहमद ने कहा कि आज किसानों की वजह से देश मजबूत स्थिति में है, लेकिन किसानों की ही सुनवाई नहीं हो रही। आरोप लगाया कि किसानों के खिलाफ कृषि कानून में साजिश की जा रही है। पूनम मौर्य ने कहा कि किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। कृषि कानून को वापस लेना ही होगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ जितेंद्र यादव ने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए काले कानून के बराबर हैं। किसान हमारा अन्नदाता है। कृषि कानून का विरोध किया जाएगा। गजराज यादव ने बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और ब्लॉक प्रभारी को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय पर पहुंचनी है। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी में लग जाएं। बैठक में जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, मजदूर सभा के अध्यक्ष साहब लाल गौतम, वीरेंद्र यादव, अशोक यादव, दारा सिंह चौहान, अरविंद, राजेश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, सर्वजीत यादव, राकेश आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव रियाज आलम किया।
विज्ञापन

---
रैली को लेकर प्रशासन अलर्ट
जौनपुर। किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाले जाने के एलान को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी थानों की पुलिस को निगरानी बढ़ाने और किसी भी हाल में बिना अनुमति कार्यक्रम न होने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को रैली के लिए अनुमति न देने का दावा किया है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि निगरानी रखी जा रही है। लोकल सूचना इकाई को भी अलर्ट किया गया है। बिना अनुमति किसी को भी रैली निकालने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed