फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tourism officer in charge inspected the beautification work

Jaunpur News: प्रभारी पर्यटन अधिकारी ने सुंदरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Wed, 06 Mar 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tourism officer in charge inspected the beautification work
प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने डीह बाबा स्थल कल्याणपुर खास का मंगलवार को निरीक्षण किया। 96 लाख 18 हजार की लागत से डीह बाबा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को कार्य कराने के लिए नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से संस्कृति मंडप, टायलेट ब्लाक, बाउन्ड्री वाल, सैंड स्टोन, फलोरिंग एराउंड टैंपल, इंटरलाकिंग टाईल्स, चबूतरा, यज्ञ कुंड आरसीसी बेंचेज, हाई मास्ट लाइट्स, सोलर स्ट्रीट लाईट्स, बोरिंग, साइन बोर्ड, लैंडस्कैपिंग का कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन

प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि बाउंड्रीवाल और बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यदायी सस्था के जेई शिवम राय को निर्देश दिया कि संस्कृति मंडप का कार्य तथा फिनिशिंग के कार्य को शीघ्र पूर्ण करे। कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। इसके पूर्व मडियाहूं के चंद्रिका धाम के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य के लिए पर्यटन विभाग की तरफ से 56 लाख मिला है। इस परियोजना का काम पूरा करने के लिए यूपी सीएलडीएफ को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। यह कार्य दिसंबर तक पूरा कराना है। संस्था के जेई शिवम राय को कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। चंद्रिका धाम में मंदिर तालाब की जलकुंभी की सफाई कार्य, बाउंड्रीवाल का कार्य, लाइट और बेंच आदि का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed