{"_id":"5fb6b9988ebc3e9bfa0ce0fc","slug":"tourism-and-translation-courses-will-begin-in-the-east-jaunpur-news-vns5590504191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में शुरू होंगे पर्यटन और अनुवाद के कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में शुरू होंगे पर्यटन और अनुवाद के कोर्स
विज्ञापन
जौनपुर। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पूर्वांचल विवि तीन नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। पर्यटन, अनुवाद और विक्रय व विपणन (सेल्स एंड मार्केटिंग) के डिप्लोमा कोर्स से युवा हुनरमंद बनेंगे। तीन नए पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए प्रस्ताव को एकेडमिक काउंसिल ने मंजूरी दे दी है। पाठ्यक्रमों संचालन के लिए संसाधन की मांग शासन से की गई है।
विवि कैंपस में अनुवाद, पर्यटन और सेल्स एंड मार्केटिंग, बायो टेक्नोलाजी जैसे पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इन पाठ्यक्रमों के संचालन से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता व आश्वासन प्रकोष्ठ के जरिए नए पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। वित्तीय अनुदान के साथ पाठ्यक्रम के संचालन के लिए संसाधन की मांग की गई है। शासन से अनुमति मिलने के साथ ही अगले सत्र से पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विवि प्रशासन परिसर में नए पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए खाका तैयार कर रहा है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। नए पाठ्यक्रमों के खुलने से युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा। शासन से अनुमति मिलने के साथ संचालन शुरू हो जाएगा। -सुजीत कुमार जायसवाल, कुलसचिव पूविवि जौनपुर।