{"_id":"60e886508ebc3ec2061da55c","slug":"today-will-be-decided-who-will-become-the-block-chief-jaunpur-news-vns5995531112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा फैसला, कौन बनेगा ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा फैसला, कौन बनेगा ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
जिले के 21 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की ताजपोशी शनिवार को हो जाएगी। मतदान की तैयारियों को शुक्रवार देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय होने के कारण 16 ब्लॉकों में ही मतदान कराया जाएगा। इसके लिए चार जोनल और 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कराई जाएगी। प्रमुखी के चुनाव में कुल 45 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं।
बक्शा ब्लॉक से निर्दल प्रत्याशी मनोज यादव, रामनगर से भाजपा की तारा देवी, केराकत से भाजपा की सरोजा देवी, डोभी से भाजपा की विद्या देवी और बरसठी से भाजपा की अनीता शुक्ला का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। इनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया है। वहीं, 16 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इनमें केराकत, धर्मापुर, रामपुर, सिकरारा, जलालपुर, शाहगंज सोंधी, रामपुर, खुटहन, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं, सिरकोनी, मुफ्तीगंज, करंजाकला, सुजनागंज, महराजगंज ब्लॉक शामिल हैं। इन ब्लॉकों में दो या उससे अधिक प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। दूसरी ओर चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया गया है। मतदान स्थलों की बैरिकेडिंग कर दी गई है। भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हर ब्लॉक में 10-10 वीडियो कैमरे सहित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चार जोनल और 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक ब्लॉक में चार-चार मतदान टोलियां लगाई गईं हैं, जो मतदान के दौरान आरओ का सहयोग करेंगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय रामप्रकाश के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख पद पर जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिया जाएगा। सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमुख क्षेत्र पंचायत को निर्देशित किया गया है कि मतगणना के बाद तत्काल अभिलेख लेकर शाम 5:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर प्रमाण पत्र तैयार करें, ताकि निर्वाचित प्रत्याशी को निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जा सके।