{"_id":"8110359e01dfd46d14652c079781f39d","slug":"to-get-the-benefits-of-characters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को मिल रहा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को मिल रहा योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री एवं शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने रविवार को 200 श्रमिकों को साइकल वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जाति धर्म और मजहब से ऊपर उठकर काम कर रही है।
पहली सरकार है जिसके कार्यकाल में पात्रता की श्रेणी में आने वाले सभी लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके बावजूद विरोधी साजिश कर सरकार को बदनाम करने से बाज नही आ रहे।
रविवार को सोंधी ब्लाक परिसर में आयोजित साइकल सहायता योजना के अंतर्गत साइकल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार ने चुनाव पूर्व जो वादे किए थे वह तीन साल में ही पूरा कर दिखा
विज्ञापन
दिया। बिना किसी भेदभाव करके सरकार ने मेहनत और मजदूरी करने वाले मजदूरों के बारे में सोचा और 15 लाभकारी योजनाए चलाकर श्रमिकों का लाभ पहुंचाया। इसमें साइकल सहायता योजना भी शामिल है। विधायक ललई
यादव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन श्रमिकों को योजना के बारे में जानकारी नही है उनके लिए तहसील और ब्लाक पर शिविर लगाए। सभी प्रकार की योजना से उन्हें जानकारी देकर उनका पंजीकरण कराए।
सहायक श्रमायुक्त बीएन दुबे ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद, संचालन सहायक श्रमायुक्त बीएन दुबे ने किया। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसएन सिंह, जिला पंचायत सदस्य
हरेंद्र यादव, यशवंत यादव, आरके पांडेय, रामजी मौर्य, जगतंबा प्रसाद, डीएन चौबे, संदीप, सर्वेश, राजमन यादव, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद थे।