फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tired of harassment, the girl student left college

Jaunpur News: छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा

Mon, 07 Apr 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tired of harassment, the girl student left college
सिरकोनी। जलालपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी एक छात्रा छेड़खानी से परेशान होकर कॉलेज जाना छोड़ दिया। छात्रा की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश दे रही है। एक कॉलेज की स्नातक की छात्रा ने छात्रा ने थाने में दी हुई तहरीर में आरोप लगाया है कि पिछले एक वर्ष से गांव का ही एक युवक अपने साथियों के साथ उसे रास्ते में रोककर आए दिन छेड़खानी करता है। उसकी साइकिल के आगे अपनी बाइक लगाकर उसके साथ अपनी सेल्फी लेकर अपने स्टेटस और कॉलर ट्यून आदि पर भी लगाता है। इससे परेशान छात्रा ने बीते दस दिनों से कॉलेज जाना छोड़ दिया है। वे घर पर ही रह रही है। शनिवार को छात्रा के परिजन छेड़खानी की शिकायत लेकर आरोपी युवक के घर गए। वहीं परिजनों ने नाराज होकर उन्हें गाली- गलौज देते हुए मारा-पीटा और भगा दिया। इस पर छात्रा के परिजनों ने जलालपुर थाने में शिकायत की। छात्रा ने बताया कि मनचले अन्य छात्राओं से भी छेड़खानी करते है लेकिन कोई आवाज नहीं उठाता है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed