फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Throat infection increased with fever, 250 patients reaching hospital daily

Jaunpur News: बुखार के साथ गले में बढ़ा संक्रमण, 250 मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल

Mon, 16 Sep 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Throat infection increased with fever, 250 patients reaching hospital daily
जौनपुर। मौसम में हो उतार-चढ़ाव से लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। बुखार के बाद लोगों को खांसी बेहाल कर रही है। बुखार ठीक होने के बाद भी 10 दिन तक लोगों को खांसी से परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार और गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की मानें तो हर रोज 200 से 250 मरीज केवल बुखार के आ रहे हैं। इन्हें वायरल इंफेक्शन और गले में परेशानी है। ऐसे मरीजों को परहेज के साथ आराम करने के लिए भी डाक्टर कह रहे हैं। ठंडी चीजों का सेवन से बचना चाहिए। बारिश के बाद से इंफेक्शन बढ़ गया है। इलाज के लिए मरीजों की भीड़ लग रही है। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल इंफेक्शन से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वायरल के कारण मरीजों का गला खराब हो रहा है। खांसी भी बढ़ रही है। उधर, बुखार वाले मरीजों की जांच करने के साथ डेंगू से बचाव के लिए भी पहल की जा रही है। अस्पताल में डाॅक्टरों को निर्देश है कि वह संक्रमण वाले मरीजों की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

------------

ऐसे करें बचाव

-स्वच्छता का ध्यान रखें और गुनगुना पानी पीएं, गले में संक्रमण पर नमक डालकर गुनगुने पानी से गरारा करें।

-ठंडे पानी और पेय पदार्थों के सेवन से बचें, तली भुनी चीजों को खाने से परहेज करें। बाजार में कटे फलों का सेवन न करें।

------------

वर्जन

कई दिन तक बुखार के बाद खांसी परेशान कर रही है। गले में भी दर्द हो रहा है। मरीज को ठंडा पानी पीने से परहेज करना चाहिए, डाॅक्टर को दिखा कर दवा लेना चाहिए।
विज्ञापन


-डा. अशोक कुमार यादव, फिजिशियन, जिला अस्पताल जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed