फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three youth killed in road accident in jaunpur after his bike hit by unknown vehicle all were going to hospital

जौनपुर में हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से चचेरे भाइयों सहित तीन ने गंवाई जान, गांव में मचा कोहराम

Sun, 04 Jul 2021 03:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jul 2021 03:49 PM IST
सार

जौनपुर जिले के एक युवक को सांप ने डंस लिया। जिसे बाइक पर बैठाकर गांव के दो लोग अस्पताल के लिए निकले। रास्ते में उनकी बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three youth killed in road accident in jaunpur after his bike hit by unknown vehicle all were going to hospital
तीन युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव के निकट फोरलेन पर शनिवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। सभी सर्पदंश के इलाज के लिए मिरसादपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रवि रजक(21) को शनिवार की रात सर्प ने डस लिया था। उसका चचेरा भाई आकाश रजक(22) बाजार में किराए के मकान में रह रहे सचिन यादव(20) निवासी साढ़ापुर, थाना कादीपुर, सुल्तानपुर के साथ बाइक से रवि को लेकर झाड़फूंक के लिए मिरसादपुर गांव जा रहा था। बाइक सचिन चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। जबकि रवि और आकाश पीछे बैठे थे।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे वे पुरामुकुंद गांव के पास हाईवे पर पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक चला रहे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि की जिला अस्पताल और आकाश की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर लकर चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में ले लिए। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आई एंबुलेंस
परिजनों के मुताबिक रात में जब हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक बोलेरो चालक ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डाक्टर ने रवि और आकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रवि की रात में ही जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि आकाश ने रविवार की सुबह वाराणसी ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed